उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिन्हे सुनकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। महिला दो बच्चों की माँ है। महिला ने बताया कि उसके पति और सास ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। इतना ही नहीं जेठ और देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी करने की कोशिश की और यहाँ तक उसे जान से मारने की भी धमकी दी। उसे घर से भी निकाल दिया गया। तब उसने पुलिस से मदद ली।
मामसा विशारतगंज थाना क्षेत्र का है। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका निकाह वर्ष 2019 में कासगंज जिले के एक युवक से हुआ था। उसकी शादी में उसके [परिवार ने अपने सामर्थ्य से भी अधिक दहेज दिया। जिसमें नकद रुपये, मोटरसाइकिल और जेवर शामिल थे।
पति था शराबी
उसका पति शराबी था और आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहता था। महिला को उसके ससुराल वालों ने शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते और आए दिन पैसों और दहेज़ की मांग करते। जब उसे एक बेटी हुई तो ससुराल पक्ष ने अस्पताल के खर्च के नाम पर मायके वालों से रुपये मांगे। महिला के मायके वालों ने किसी तरह कर्ज लेकर यह पैसे दिए। लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।
बनाया अबॉर्शन का दबाव
महिला जब दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो उसके ससुराल वालों ने अबॉर्शन करने पर दबाव डाला। किसी तरह वह मायके पहुंची और बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद उसे दोबारा ससुराल ले जाया गया लेकिन ससुराल पहुंचने पर उसको दी जाने वाली यातनाएं फिर शुरू हो गई। महिला को परिवार से अलग कर दिया गया और कहा गया कि वह अपना खाना खुद बनाए और खर्चे उठाए।
जेठ ने की अश्लील हरकते
पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उस पर गन्दी नजर रखता था और एक बार उसने महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो ससुराल वाले और अधिक हिंसक हो गए। फिर 1 मई 2022 को उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया।
तमंचा लेकर देवर ने की घिनौनी हरकत
महिला ने बताया कि 26 फरवरी 2025 की रात उसका देवर हथियार लेकर जबरदस्ती उसके घर में घुस आया। उसने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी भाग गया। महिला ने बताया कि उसने विशारतगंज थाने और बरेली के एसएसपी के पास कई शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोई दूसरा विकल्प न होने पर अब उसने न्याय के लिए अदालत का रुख किया है और उम्मीद है कि आखिरकार उसे कानूनी राहत मिलेगी।
You may also like
पाकिस्तानी हमले में जम्मू के शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों को नुकसान, रक्षा मंत्रालय ने कहा- हम राष्ट्र की संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध
पाकिस्तान एक कमजोर पहलवान, मेक इन इंडिया के हथियारों का दिख रहा दम: अनिल विज
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी : “रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा”
इन 4 राशियों का बिगड़ा भाग्य संवारने आ चुके हैं मंगल मूर्ति, चमक जाएगी किस्मत मिलेगा भाग्य का साथ
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान की किन बातों का खंडन किया